फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: लॉकअप में आरोपी ने ब्लेड से गर्दन काटी, रिश्ते की भांजी को ले जाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

Sun, 30 Jun 2019 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
इटावा में किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी युवक ने शनिवार सुबह बैदपुरा थाने के लॉकअप में खुद को ब्लेड मार ली। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने पुलिस पर युवक को कई दिन तक थाने में बैठाए रखने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जेल जाने से भयभीत होकर खुद को ब्लेड मार लिया।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बले निवासी वीरेश (22) पुत्र रंधौर सिंह पर सितंबर 2018 में रिश्ते की भांजी को ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी ग्रामीण रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस ने 28 जून की रात थाना क्षेत्र के खरदूली तिराहे पर युवक और लड़की को पकड़ लिया।
 

 

विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी को लॉकअप में बंद कर दिया। सुबह मां सरोज वीरेश के लिए खाना लेकर आई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद वीरेश ने गले में ब्लेड मार ली, जिससे थाने में हड़कंप मच गया।एएसपी ने बताया कि शनिवार को किशोरी को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए पेश करना था।

अस्पताल में युवक की मां सरोज ने बताया कि पुलिस ने वीरेश को 24 जून को पकड़ लिया था। पांच दिन से पुलिस उसे थाने पर बैठाए थी। इसी से परेशान होकर उसने खुद को ब्लेड मार ली। डाक्टर के मुताबिक आरोपी की हालत में सुधार है। सरोज के अनुसार, किशोरी वीरेश के साथ अपनी मर्जी से गई थी। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिस वक्त आरोपी ने खुद को ब्लेड मारी, उस समय उसकी मां थाना परिसर में मौजूद थी।
 
लॉकअप में ब्लेड कहां से आया
आरोपी को थाने में ब्लेड मिलने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसी भी मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपी की जामा तलाशी में आपत्तिजनक वस्तु मिलने पर पुलिस अपने पास रख लेती है। सूत्रों का कहना है कि केस को प्रभावित करने की मंशा से आरोपी के नजदीकियों ने ही साजिश के तहत ब्लेड मुहैया कराई होगी। मामले की छानबीन में जल्द इसका पता चल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें