फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: थाने में युवक ने हाथ की नस व गला काटकर की खुदकुशी की कोशिश, मच गया हड़कंप

Sat, 03 Aug 2019 11:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर में बाबूपुरवा थाने के शौचालय में शनिवार को एक युवक ने हाथ की नस व गला काटकर खुदकुशी की कोशिश की। खून से लथपथ युवक को थाने में देखकर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपी युवक पर अपने मालिक के 50 हजार हड़पने और महिला को लेकर भागने का आरोप है। इसी मामले में पुलिस उसे थाने लेकर आई थी। परमट निवासी विजय प्रजापति लाटूश रोड स्थित सरदार अहमद की स्टार हार्डवेयर की दुकान में लोडर चलाता है। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि  विजय 26 जून को दुकान से 50 हजार रुपये का माल लेकर फतेहपुर गया था।
विज्ञापन

यहां से रुपये लेकर 27 जून को बाबूपुरवा निवासी एक महिला को लेकर फरार हो गया था। इसी मामले में पुलिस ने गुरुवार को विजय को रावतपुर चौराहे से दबोचा था। तब से उससे पूछताछ चल रही थी। शनिवार सुबह पुलिसकर्मी की निगरानी में वह शौचालय गया। यहां उसे लोहे की एक पत्ती मिल गई, जिससे उसने अपनी गर्दन और बाएं हाथ की नस काट ली। एसएसपी ने मामले में सीओ बाबूपुरवा को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

तीन दिन से थाने में बैठाए थे 
विजय को पुलिस ने गुरुवार से थाने में बैठाए रखा था। पुलिस का कहना है कि रुपये बरामद करने व महिला का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही थी। नियमानुसार पुलिस कस्टडी में किसी आरोपी को 24 घंटे तक ही थाने में बैठाया जा सकता है। इसको लेकर एसएसपी अनंत देव ने थानेदार को फटकार लगाई है। उधर शुरुआती जांच में पता चला है कि लोहे की पत्ती शौचालय के दरवाजे में लगी थी। इसमें लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें