कानपुर में बाबूपुरवा थाने के शौचालय में शनिवार को एक युवक ने हाथ की नस व गला काटकर खुदकुशी की कोशिश की। खून से लथपथ युवक को थाने में देखकर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।
आरोपी युवक पर अपने मालिक के 50 हजार हड़पने और महिला को लेकर भागने का आरोप है। इसी मामले में पुलिस उसे थाने लेकर आई थी। परमट निवासी विजय प्रजापति लाटूश रोड स्थित सरदार अहमद की स्टार हार्डवेयर की दुकान में लोडर चलाता है। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि विजय 26 जून को दुकान से 50 हजार रुपये का माल लेकर फतेहपुर गया था।