कानपुर। गुजैनी में चाय के होटल से सिगरेट की डिबिया और पान मसाला चोरी करने वाले को गोविंदनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी महादेवनगर कच्ची बस्ती निवासी अंश है। थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि आठ जनवरी की रात आरोपी ने गुजैनी में रहने वाले राजेश सिंह की टैक्सी स्टैंड के पास स्थित चाय की दुकान में कुंडा तोड़कर चोरी की थी। दुकान के आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज की मदद से आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 25 डिब्बी सिगरेट, पान मसाले के पैकेट और नकद रुपये बरामद किए। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। (संवाद)