कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी पिता ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कबीर आर कुमार नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अभिनव सिंह नाम का युवक और उसकी मां लंबे समय से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं। विभिन्न मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप कॉल और इंस्टाग्राम आईडी के जरिये बेटी की तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। बेटी और परिवार के लोगो के बारे में अभद्र टिप्पणी की जा रही है। आरोपी ने बेटी के कॉलेज, कोचिंग और अन्य स्थानों पर आते-जाते समय पीछा किया और लगातार दबाव बनाकर धन उगाही की कोशिश की। फोटो डिलीट करने के नाम पर पहले भी 30 हजार रुपये वसूले जा चुके हैं। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक तमंचा और कारतूस की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि मारूंगा या मरुंगा...। धमकी दी कि उसके पास युवती के निजी फोटो, न्यूड वीडियो और सेक्स चैट हैं जिन्हें वह इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। साइबर इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आईडी को ट्रेस कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद