कानपुर। किदवईनगर पुलिस ने रविवार को छेड़छाड़ के आरोपी जूही लाल कालोनी निवासी इरफान को गिरफ्तार कर लिया।
इलाके के ही युवक ने बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता करने का आरोप लगाकर शनिवार को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी अक्सर बेटी को परेशान करता है। आरोपी ने शनिवार शाम घर में घुसकर बेटी संग छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनके व परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर किदवईनगर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।