फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कुकर्म के बाद किशोर की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद

Sun, 09 Mar 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अरौल थानाक्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के नाबालिग बेटे की कुकर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी के निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद किया।
विज्ञापन
मकनपुर स्थित कुआं व पुलिस हिरासत में मुख्य हत्यारोपी अज्जू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरौल थानाक्षेत्र में प्राॅपर्टी डीलर के बेटे की कुकर्म के बाद हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी अज्जू उर्फ अजहर अली को पुलिस ने रविवार को गांगूपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुई रस्सी, पेंचकस और अन्य वस्तुएं घटनास्थल के आसपास से बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी बृजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी घर में ताला बंंदकर फरार हो गया था। पुलिस की तीन टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं। शनिवार रात आरोपी गांगूपुर अंडरपास के पास कन्नौज की ओर भागने के इरादे से खड़ा था। मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर करने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी को रविवार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

प्रापर्टी डीलर के बेटे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने वारदात का किया नाट्य रूपांतरण
गिरफ्त में आए आरोपी अज्जू को पुलिस रविवार सुबह घटनास्थल पर ले गई। वहां वारदात का नाट्य रूपांतरण किया गया। इसके बाद उसे थानाक्षेत्र के एक गेस्ट हाउस ले गई। वहां पुलिस को एक डायरी मिली जिसमें कई मोबाइल नंबर लिखे थे। अन्य वस्तुएं भी बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से रस्सी, कटिया, पेंचकस और अन्य वस्तुएं बरामद की। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल से एक गद्दा भी बरामद किया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया है, वहां कई प्रकार के गलत काम किए जाते हैं।

 

मामा का नाम लेकर रौब गांठता रहा
गांगपुर अंडरपास से पकड़े जाने के बाद मुख्य आरोपी अजहर अली उर्फ अज्जू ने अपने प्रधान मामा और सपा के एक पदाधिकारी का नाम लेकर पुलिस पर रौब गांठने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और पूरी सच्चाई उगल दी।

 
विज्ञापन

आरोपी अक्सर बुलाते थे कॉल गर्ल
किशोर के परिजनों ने बताया कि हुसैनी और अज्जू अक्सर कॉल गर्ल को बुलाते थे। ज्यादातर एक्सप्रेसवे के पास ही रंगरेलियां मनाते थे। वारदात की रात किसी कारण से कॉल गर्ल नहीं पहुंची तो उन लोगों ने योजना के तहत बेटे को बुलाया। आशंका जताई कि विरोध करने पर हत्या की गई और शव कुएं में डालते समय हुसैनी ने मोबाइल छिपा लिया। पुलिस के तलाशी लेने पर उसके पास से ही बेटे का मोबाइल मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें