फतेहपुर। सहमति संबंध में रह रही युवती की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के मामले में पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहा आरोपी शिव नारायण पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गया।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती इंस्टाग्राम पर गानों के साथ वीडियो बनाती थी। वह सहमति संबंध के चलते गंगासागर उर्फ गुड्डू लोधी के साथ राधानगर थाना क्षेत्र में करीब आठ माह से रह रही थी। 26 जून के बाद से उसके लापता होने पर परिजन तलाश में जुटे थे।
इसी बीच 29 जून को शहर के रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिला था। जांच के दौरान पुलिस ने 23 जुलाई को मामले का खुलासा किया।पुलिस ने गंगासागर उर्फ गुड्डू, पुत्र राज और भतीजे लवलेश को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सामाजिक छवि खराब होने के डर से 27 जून की रात युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद 28 जून की रात बेटे राज, भतीजे लवलेश और साथी असोथर थाना क्षेत्र के गेडुरी निवासी शिव नारायण के साथ मिलकर शव दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी शिव नारायण कोर्ट में हाजिर हो गया है।