फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: मौरंग खदान पर मुनीम को लगी गोली, युवकों से हुई थी कहासुनी, गंभीर हालत में कानपुर रेफर, जांच शुरू

Sat, 25 Jan 2025 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया खदान में मुनीम को गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। सीओ अर्चना सिंह ने कहा कि गोली काफी पास से लगी है। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में घाट संचालक के पार्टनर द्वारा सुरक्षा के लिए घाट पर लगाए गए युवकों से मुनीम की कहासुनी हो गई। इस पर मुनीम ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। इससे छीनाझपटी में मुनीम को गोली लग गई। इससे खलबली मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे कानपुर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया खदान को दो लोग संचालित करते हैं। घाट संचालन का काम फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के खजुआ गांव निवासी हिमांशु सिंह उर्फ रवि करता है। कुछ दिन पहले पार्टनरों को सूचना मिली की मुनीम घाट पर रुपये में हेराफेरी करता है और मनमाने ढंग से ट्रकों में मौरंग लोड करवा रहा है।

युवकों को असलहा लेकर कर दिया था तैनात
इस पर पार्टनरों ने भी अपने कुछ युवकों को घाट पर असलहा लेकर तैनात कर दिया था। यह बात हिमांशु सिंह को नागवार गुजर रही थी। शुक्रवार की शाम को हिमांशु उरई आया और शराब पीने के बाद रात में वापस घाट पर पहुंचा और पार्टनरों के युवकों से वहां से भाग जाने के लिए कहा, जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

लहूलुहान होकर गिर गया मुनीम
इस पर हिमांशु ने रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी, जिसके बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। दूसरे पक्ष लोगों ने भी मारपीट शुरू कर दी। इस बीच छीनाझपटी में गोली चल गई, जो कि हिमांशु के सिर में जा लगी। इसके बाद वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद में कुछ घाट पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई
सूचना के बाद सीओ अर्चना सिंह, कोतवाली प्रभारी शशिकांत चौहान, प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गंभीर हालत को देखते हुए मुनीम हिमांशु को कानपुर रेफर किया गया है। सीओ अर्चना सिंह ने कहा कि गोली काफी पास से लगी है। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें