फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, बॉल पेन और प्रवेश पत्र ही साथ ले जाएं

Sun, 13 Sep 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लेखपाल भर्ती परीक्षा देने वाले 1.10 लाख अभ्यर्थी ध्यान दें। अपने साथ सिर्फ काले या नीले रंग के बॉल प्वाइंट पेन और प्रवेश पत्र ही साथ लेकर जाएं। ओएमआर शीट पर सिर्फ काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन से प्रश्नों के जवाब भरने होंगे। 
विज्ञापन


फाउंटेन पेन, जेल पेन, स्केच पेन से ओएमआर शीट नहीं भरने दी जाएगी। ह्वाइटनर, इरेजर और ब्लेड, मोबाइल या अन्य किसी इलेक्ट्रानिक उपकरण साथ ले जाने पर रोक है। कक्ष निरीक्षक और परीक्षा में लगे अन्य लोग मोबाइल नहीं रख सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर आधा घंटे पहले पहुंचें। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद तक ही प्रवेश मिल सकेगा।
आधा घंटे पहले पहुंचें

सुबह की पाली में परीक्षा है तो तय समय से आधा घंटे पहले 10 बजे तक और शाम की पाली में 2.30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना है। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट तक देर से आने वाले परीक्षार्थियों को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। इसके बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा में आए सवाल समय से पहले हल करने पर भी अभ्यर्थी को परीक्षा खत्म होने तक कमरे में ही बैठना होगा। पहले बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षार्थी केंद्र के अंदर आ सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें