फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पांच हजार रुपये घूस लेते लेखपाल पकड़ा, एंटी करप्शन टीम ने की गिरफ्तारी

Tue, 03 Nov 2020 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को नई तहसील गेट के पास पांच हजार रुपये घूस लेते लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल को टीम अपने साथ लखनऊ ले गई है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढै़यनखेड़ा मजरा लूमामऊ निवासी गुरुचरन पुत्र गयारी का एक बीघा 17 बिस्वा खेत है।
विज्ञापन


इस खेत का उसे अपने भाई प्रेमशंकर से बंटवारा करना था। खेत की नाप कराने के लिए गुरुचरन ने एसडीएम संडीला को प्रार्थनापत्र दिया था। प्रार्थनापत्र के आधार पर एसडीएम ने इसे संबंधित लेखपाल राकेश कुमार अस्थाना निवासी ग्राम कुसिया कोतवाली मल्लावां के पास भेज दिया।

एसडीएम ने गुरुचरन को लेखपाल से मिलकर नाप करा लेने की सलाह दी। इस पर 28 अक्तूबर को गुरुचरन ने लेखपाल राकेश कुमार अस्थाना से बातचीत की। गुरुचरन का आरोप है कि नाप के लिए लेखपाल ने पांच हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन


इसकी शिकायत गुरुचरन ने लखनऊ में एंटी करप्शन टीम से कर दी। मंगलवार को नई तहसील के पास गुरुचरन ने पांच हजार रुपये लेखपाल को देने के लिए बुलाया। इसी दौरान वहां एंटी करप्शन टीम भी पहुंच गई और पांच हजार रुपये लेते राकेश को गिरफ्तार कर लिया।

दो-दो हजार के दो नोट और पांच सौै रुपये के दो नोट बरामद हुए हैं। एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक राजेंद्र सिंह, श्यामचंद्र त्रिपाठी, अली हमजा सिद्दीकी, शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह, देवप्रकाश मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें