अगले दो दिनों तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
यूपी के तमाम जिलों में तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने की वजह से 33 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। कानपुर, कानपुर देहात, रायबरेली सहित कई शहर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित माने जा रहे हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 26 और 27 जुलाई को उत्तर प्रदेश में तूफान, बिजली और भारी बारिश के कारण जिन जिलों में हुई मौतों की बात कही है उनमें कानपुर देहात, मथुरा, गाजियाबाद, हापुर, रायबरेली, जालौन, जौनपुर, प्रतापगढ़, फिरोज़ाबाद, बुलंदशहर, अमेठी, आगरा, मुजफ्फरनगर, कासगंज, मेरठ, मैनपुरी, बरेली शामिल हैं। क्रमशः आगरा में 6, मुजफ्फरनगर में 3, कासगंज में 3, मेरठ में 4, मेनपुरी में 4, बरेली में 2 लोगों की मौत हुई है।
28 से 30 जुलाई के बीच मानसूनी बारिश
दो दिनों तक बारिश के बाद 31 जुलाई के बाद मौसम खुल सकता है
मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 जुलाई के बीच मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 28 जून से महानगर और आसपास के क्षेत्र में आए मानसून ने चार बार जमकर बारिश की। बाकी दिनों में खूब गर्मी और उमस रही। शुक्रवार की सुबह से ही हल्की बारिश रह रह कर होती रही। दिन का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। आम तौर पर जुलाई में दिन का सामान्य तापमान 35 डिग्री सेल्सियस माना जाता है। बारिश का मौसम होने की वजह से यह 30 से लेकर 34 के बीच बना हुआ है। शुक्रवार को यह सबसे कम 30 डिग्री तक आ गया। इसी तरह रात का तापमान में पिछले दो दिनों से 24 डिग्री पर बना हुआ है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश के बाद 31 जुलाई के बाद मौसम खुल सकता है।
शुक्रवार को तापमान...
अधिकतम...30.4 न्यूनतम..24.4
आर्र्दता....
अधिकतम...90 न्यूनतम 92 प्रतिशत रात में
दिन से ज्यादा रही रात में नमी
तापमान भी कम रहा इस वजह से भी हवा में नमी बढ़ने से दिक्कत नहीं आई
रात के समय घने बादल होने की वजह से दिन की अपेक्षा शुक्रवार की तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच उमस दिन से भी ज्यादा रही। इस बीच हवा में नमी रात के समय 92 प्रतिशत तो दिन में उमस 90 प्रतिशत रही। बारिश और हवा चलने की वजह से उमस अधिक महसूस नहीं हुई। तापमान भी कम रहा इस वजह से भी हवा में नमी बढ़ने से दिक्कत नहीं आई।
जुलाई में अभी तक बारिश मिलीमीटर में
14 को..30.6
21 को....2.00
22 को....5.00
23 को...3.4
24 को...3.6
25 को...65.00
26 को....20.00
27 को....12.00