फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्निंग वॉक को निकले बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर-एक से उतर कर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। पहचान होने के बाद जीआरपी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुखरायां देहात के श्यामनगर निवासी गोपी(75) रोज की तरह शुक्रवार की सुबह टहलने के लिए स्टेशन पार्क में आए थे। कानपुर की ओर जा रही लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट ट्रेन आकर खड़ी हो गई। टहलने के बाद वृद्ध घर जाने के लिए स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर एक से उतर कर नीचे से पटरी पार करने लगे। सिग्नल होने पर ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन की चपेट में आते ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के बेटे जगराम और बहू गीता ने पहचान की। जीआरपी चौकी इंचार्ज शिवनारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें