फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी के पास हुआ हादसा, 1 की मौत, चालक घायल

Mon, 11 Jun 2018 07:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी के निकट तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में भिड़ गया। हादसे में चालक व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट्रोलिंग टीम ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक को कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन


 नोएडा जिले के थाना कपूर निवासी लोडर चालक कपिल कुमार (26) पुत्र हंसराज शर्मा पड़ोसी कुलदीप (25) के साथ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ के इंद्रानगर में भाड़ा उठाने जा रहे थे। हादसे में कपिल व कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही टीम ने घायलों को सीएचसी भिजवाया।

हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि कपिल की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। जबकि चालक की हालत गंभीर है। परिजनों को सूचना दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें