फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ हादसाः कंटेनर में घुस गई तेज रफ्तार कार

Sun, 25 Nov 2018 06:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

accident on Express way
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर में फंसी कार निकालती यूपीडा की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुरामपुर के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार कार पीछे से कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के भदपुर के शांति विहार कालोनी निवासी गल्ला व्यापारी नरेंद्र गुप्ता (55) बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना के इब्राहिमपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (30) पुत्र जयप्रकाश के साथ कार से बाराबंकी जा रहे थे। कार भूपेंद्र चला रहे थे। रास्ते में बांगरमऊ कोतवाली के रघुरामपुर के पास कार पीछे से कंटेनर में घुस गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई।

यूपीडा के गश्ती दल ने कार में फंसे व्यापारियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रामासेंटर रेफर कर दिया। यूपीडा कर्मियों ने व्यापारियों के मोबाइल से उनके परिचितों और घर वालों को घटना की सूचना दी। यूपीडा कर्मियों ने कंटेनर में फंसी कार को क्रेन की सहायता से बाहर निकाल कर रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें