फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: बांदा-फतेहपुर हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की ट्रक से जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Wed, 17 Jun 2026 11:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सैमरी नाले के पास ट्रक और अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में महोबा निवासी चालक राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना हुई। सैमरी नाले के निकट एक ट्रक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक राजेंद्र घायल हो गए। राजेंद्र (42) महोबा जनपद के गंज महोबा के निवासी हैं। वह कबरई से गिट्टी लेकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। घायल चालक को सरकारी एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें