फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया सांड़, इंजन हुआ क्षतिग्रस्त, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन

Fri, 20 Dec 2019 07:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रेन- 18 - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया में दिल्ली से कानपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में सांड़ आ गया। हादसे के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन के इंजन के क्षतिग्रस्त हिस्से को सही करने में रेलवे कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


इस बीच ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। वहीं, नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट खड़ी रही। दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को सुबह 10:28 बजे दिल्ली से कानपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग से गुजरी।

उसी दौरान पूर्वी केबिन की तरफ दुहल्ला गांव के पास डाउन रेलवे ट्रैक पर सांड़ वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सांड़ का शव इंजन में फंस गया।
विज्ञापन


इस पर चालक ने फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को सिग्नल नम्बर 1115 पर रोक दिया। इसके बाद चालक ने ट्रेन के इंजन के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते आला अफसरों को दी। इसके बाद रेलवे कर्मचारी की टीम मौके पर पहुंच गए।

टीम ने इंजन के पीछे फंसे सांड़ के शव को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कर्मचारियों ने लोहे के तार से इंजन के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक से बांधा। इसके बाद ट्रेन को 11:22 बजे गंतव्य को रवाना किया गया। इस बीच शताब्दी एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस तकरीबन एक घंटे व नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें