फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों से भरी स्कूल बस पलटने से मचा कोहराम, 16 बच्चों में से 6 की हालत गंभीर

Fri, 18 Jan 2019 05:13 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी
विज्ञापन
कानपुर देहात में बच्चों से भरी स्कूल बस शुक्रवार दोपहर मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलन्दर गांव में पलट गई। बस पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने दौड़ कर किसी तरह सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला। बस में सवार 16 में से 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर देहात में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी
एस डी एस इंटर कॉलेज की बस शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस में करीब 16 बच्चे सवार थे। मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलन्दर गांव के पास तेज रफ्तार ओवर लोड ट्रक के अचानक मोड़ पर आ जाने से हुआ हादसा। अचानक ट्रक के आने से  तेजरफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से वहां चीखपुकार मच गई।

बच्चों को बचाने के लिए राहगीर और ग्रामीण दौड़ पड़े। किसी तरह बस का सीसा तोड़ कर ग्रामीणों ने सभी 16 बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि 6 बच्चे गंभीर रुप से घायल हैं।  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही के चलते हुआ है। जब बच्चों के साथ बस से ड्राइवर को निकाला गया तो वो नशे में धुत था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें