फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर नदी में गिरने से चालक की मौत, क्लीनर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना-बिधूना मार्ग पर ग्राम बहारपुर के समीप अन्हैया नदी पुल के मोड़ से लोडर नीचे गिर गया। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए इटावा ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब पांच बजे इटावा की ओर से बिधूना की ओर जाते समय लोडर पुल से पहले तीव्र मोड़ होने के कारण नदी के किनारे नीचे जाकर गिर गया। हादसे में घायल पुनीत शर्मा (30) पुत्र सतीश शर्मा निवासी मोतीझील थाना पुरानी छावनी ग्वालियर मध्यप्रदेश व क्लीनर मोनू को उपचार के लिए इटावा ले जाया गया।
रास्ते में घायल पुनीत की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई है। प्लास्टिक के दरवाजे लादकर लोडर ग्वालियर से इटावा होते हुए बिधूना जा रहा था। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें