फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में फंसा हेलमेट सामने आया कुत्ता दो दोस्तों की मौत, खून से लथपथ दोनों सड़क पर तड़पते रहे

Sun, 11 Aug 2019 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौके पर मौत - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के स्वरूपनगर में हैलट नहरिया के पास रविवार दोपहर हाथ में फंसे हेलमेट व सामने से कुत्ते के आने से बाइक सवार दोस्त डिवाइडर से टकरा गए। खून से लथपथ दोनों 25 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे। किसी ने उनकी मदद नहीं की।
विज्ञापन


स्वरूपनगर पुलिस ने दोनों को हैलट पहुंचाया। तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। मूलरूप से आजमगढ़ के गोपालगंज निवासी गोविंद (25) हैलट में संविदा पर काम करता था। शनिवार रात वह बिल्हौर के बछना गांव निवासी अपने दोस्त सुमित सविता (25) के घर पर किसी के बर्थडे पार्टी में गया था।

रविवार को दोनों बाइक से पहले श्याम नगर आए। फिर यहां से हैलट जा रहे थे। हैलट नहरिया के पास सामने से कुत्ते के आने व चालक के हाथ में फंसे हेलमेट से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वरूपनगर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक 25 मिनट तक किसी ने घायलों की मदद नहीं की। अगर समय से दोनों अस्पताल पहुंच जाते तो शायद उनकी जान बच जाती। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें