फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पांच घायल

Fri, 09 Aug 2019 06:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
कानपुर-आगरा हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई के ग्राम भदहा के पास शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में पांच श्रद्धालु हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


सीतापुर के थाना संदना के ग्राम महसुई निवासी छोटक्के (30) पुत्र मनोहर, गांव की शांति (45) पत्नी कन्हैयालाल, मुन्नी (50) पत्नी पृथ्वीराज, लल्ली (45) पत्नी लल्लू और माया देवी (40) पत्नी रामचरन के साथ शाहाबाद कस्बा स्थित जिंदपीर बाबा की मजार दर्शन करने गए थे।

शुक्रवार सुबह वैन से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में प्रतापनगर चौराहे के कुछ आगे भदहा गांव के पास वैन अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। वैन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें