फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत

Thu, 04 Jun 2020 01:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गुरुवार को भीषण सड़क हादस हुआ। यहां कौशांबी के टेढ़ीमोड़ से फतेहपुर के टेनी गांव आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र की  सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा खागा कोतवाली क्षेत्र के कनवार सीमा पर  ट्रेलर से हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने  ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।  कौशांबी जनपद के सैनी थानान्तर्गत टेढ़ीमोड़ (थुलगुला) निवासी लालचंद्र(50) व उनका बेटा पवन(22) मजदूरी व पेंटिंग का काम करते थे। वह काफी समय से  प्रयागराज में रोजगार कर रहे थे।

लालचंद्र इन दिनों खागा कोतवाली के  ्टेरनी गांव में अपना आवास निर्माण करा रहे थे। गुरुवार सुबह दोनों गांव से बाइक से टेनी गांव के लिए निकले। कनवार सीमा पर बार्डर से आगे खागा की सीमा में दाखिल हुए तो पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फिर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।
विज्ञापन


बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे  पवन की मौके पर मौत हो गई। इन्हें सिर में भी गंभीर चोट लगी थी। पिता लालचंद्र गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए लालचंद को सीधे फतेहपुर भेजा।

इससे पहले की लालचंद्र को सदर अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी भी सांसे  थम गईं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। भाई श्रवण कुमार ने बताया कि प्रयागराज 28 को गए थे, वहां पेंटिंग का काम चल रहा था। बुधवार की ही कौशांबी लौटे, सुबह वहां से टेनी के लिए चले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें