फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में हादसा: पुलिस लाइन में पुरानी बैरक गिरी, मलबे में दबकर पुलिसकर्मी की मौत, चार जेसीबी से चला रेस्क्यू

Tue, 08 Aug 2023 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बैरक ढहने की आवाज दूसरे बैरक में सो रहे पुलिसकर्मियों ने जैसे ही सुनी, वो मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी। चार जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में देर रात पुलिस लाइन स्थित एक पुरानी बैरक अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें बैरक में सो रहा एक सिपाही मलबे में दब गया। घायल सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हादसे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी सहित जनपद के कई थानों और चौकी की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। चार जेसीबी को आनन फानन बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई पुलिसकर्मियों के दबे होने की आशंका पर एक घंटे से अधिक रेस्क्यू चला।
मिली जानकारी के अनुसार, मृत पुलिसकर्मी सोनेलाल यादव, कानपुर देहात का निवासी था। सोमवार को वो पुलिस लाइन की बैरक के बरामदे में सो रहा था। देर रात पुलिस लाइन की जर्जर बैरक ढह गई और बरामदे में सो रहा सोनेलाल मलबे में दब गया।

विज्ञापन

चार जेसीबी मशीनों से हटाया गया मलबा
बैरक ढहने की आवाज दूसरे बैरक में सो रहे पुलिसकर्मियों ने जैसे ही सुनी, वो मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी। चार जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाया गया। मलबे में दबे एक पुलिसकर्मी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया
वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन फानन में उसे बांदा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें