फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Sun, 17 Apr 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुख्‍ाी पत्नी और जगुनंदन का फाइल फोटो।  - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई जबकि महिला बाल-बाल बच गई। ड्राइविंग के दौरान बेटा ने हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों के अनुसार उसकी तीन महीने पहले उसकी शादी हुई थी। चकेरी थाना पुलिस बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।   
विज्ञापन

पिपरगवां बिधनू निवासी किसान उमा प्रताप सिंह (65) के दूसरे नंबर के बेटे जगुनंदन (25) की तीन महीने पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से जगुनंदन चकेरी में किराए के एक मकान में रहने के साथ वह प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार को नवमी के चलते दंपति गांव के मंदिर में दर्शन करने गए थे। रात में वह पत्नी शिवानी और पिता उमा प्रताप के साथ बाइक से घर लौट रहा था। सनिगवां मोड के पास तेज रफ्तार बोलेरो बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवानी के हाथ में मामूली चोटें आई हैं। हादसे में पति की मौत से शिवानी, जगुनंदन का भाई जनार्दन और राजू का रो-रोकर बुरा हाल था। चकेरी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके बोलेरो की तलाश की जा रही है।
16 दिन में 11 बड़े हादसे

कमिश्नर कार्यालय के सामने यूपीटीटीआई के दो छात्रों की डंपर की टक्कर से मौत।
कल्याणपुर आईआईटी के सामने लोडर की चपेट में आने से पिता-पुत्र की जान गई।
कल्याणपुर दलहन क्रॉसिंग के सामने बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
बिठूर में रोडवेज बस की टक्कर से स्कॉर्पियो और मैजिक पलटी, 18 लोग घायल हुए।
चेन फैक्ट्री चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से शादी से 15 दिन पहले युवक की मौत।
साउथ सिटी के किदवई नगर में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवकों ने दम तोड़ा।
भौंती में बेकाबू मैजिक पलटी, 12 लोग घायल।
चकेरी में दो अलग-अलग वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत।
बिधनू समाधि पुलिया पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्रों की मौत।
अफीमकोठी चौराहे पर डीसीएम की टक्कर से लोडर चालक पिता-पुत्र की मौत।
सचेंडी में पानी विक्रेता को ट्रक ने कुचला।
कुएं में गिरने से किसान की मौत
घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में शनिवार दोपहर को किसान शैलेंद्र उर्फ राजू राना (42) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह खेतों में गेहूं की फसल काटने जा रहा था। तभी पैर फिसलने से मेड़ के किनारे बने कुएं में जा गिरा। कुएं से निकालकर सीएचसी ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें