फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा: गंगा घाट पर पांच लोग डूबे, तीन की मौत और दो गंभीर

Fri, 09 Sep 2022 07:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर है। इस हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गंगाघाट पर गणेश विसर्जन करने गए पांच श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए। गोताखोर ने सभी को बाहर निकाल लिया। उनके साथी उन्हें परियर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के मोहल्ला थोक सोंदई निवासी लवलेश सिंह, मझखोरिया मोहल्ला के प्रशांत (17), विशाल गुप्ता, कन्हैया और अभिषेक अपने गांव के साथियों के साथ गणेश विसर्जन में परियर गंगा घाट गए थे। गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगे मौजूद लोगों ने सभी को निकाल लिया।

साथी उन्हें परियर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने लवलेश और प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विशाल को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया है, जहां विशाल ने दम तोड़ दिया। दो साथी कन्हैया और अभिषेक सुरक्षित है। परिजन शव गांव लेकर पहुंचे। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान पांच लोग डूब गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें