फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से छात्र की मौत

विज्ञापन
मृतक आर्यन सक्सेना का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
मुंगीसापुर। गांव में रोड किनारे पैदल घर जा रहे हाईस्कूल के छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

कांधी गांव निवासी आर्यन सक्सेना (17) पुत्र सुशील कुमार मंगलवार दोपहर गांव में रोड किनारे पैदल घर की ओर जा रहा था। उसी समय औरैया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मौत की जानकारी पर मां सीता देवी, दादी शांति देवी, बाबा राम प्रकाश, चाचा सतीश, पवन, बहन दिव्यांशी व भाई अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चौकी प्रभारी कांधी धीरेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार को चौकी मेें खड़ा कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें