बिल्हौर (कानपुर)। बुधवार की शाम कस्बे के जयप्रकाश नगर छोटी बाजार में मकान का निर्माण कर रहे दो मजदूर ओएचई के संपर्क में आने से झुलस गए। दोनों मजदूरों की गंभीर हालत देखकर सीएचसी से हैलट रेफर किया गया।
मकान के किनारे से कानपुर फर्रुखाबाद रेलवे लाइन गुजरी है। शाम पांच बजे सतीश गुप्ता के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इस बीच लोहे की सरिया ओएचई से छू गई।
तेज धमाके और स्पार्किंग होते ही भवन स्वामी सतीश समेत अन्य मजदूर पड़ोस की छतों पर कूदकर जान बचाई। ओएचई के संपर्क मे आने से रंजीत पुत्र सियाराम और मोतीराम पुत्र दयाराम निवासीगण मंझना जिला फर्रुखाबाद बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में दो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताकर कानपुर हैलट रेफर किया है।