फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग खदान में हादसा: एलएनटी मशीन की चपेट में आए एक हेल्पर की मौत, दूसरा घायल

Thu, 11 Mar 2021 04:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी एलएनटी मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में ललपुरा थानाक्षेत्र के बेतवा नदी में संचालित खदान में बुधवार रात मौरंग समेट रही एलएनटी मशीन की चपेट में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी के दो हेल्पर आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से मौरंग खदान में अफरा तफरी मच गई है। घायल मजदूर को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौरंग खदान पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पर परिजन आए हैं। ललपुरा थानाक्षेत्र में बेतवा नदी में कई मौरंग खदानें संचालित हैं। बेरी मौरंग खदान खंड-10/1 उमा बिल्डर्स के नाम है। इस मौरंग खदान के पट्टाधारक अमित कटियार है।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बुधवार की देर रात मौरंग खदान में ग्राम खरौलिधौरा जनपद टीकमगढ़ (मप्र) निवासी हेल्पर अनिल (19) पुत्र रघुवीर व समीर (22) पुत्र इदरीश खदान की रेत पर सो रहे थे। तभी मौरंग समेटने वाली एलएनटी मशीन की चपेट में दोनों आ गए।
विज्ञापन


जिससे अनिल की मौत हो गई वहीं समीर को अस्पताल से झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। बताया कि जेसीबी मशीन का चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। जिससे मशीन चलाते समय उसका ध्यान भटक गया और जेसीबी मशीन सो रहे मजदूरों पर चढ़ गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

परिजनों के आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मशीन को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम हाउस आए मृतक के पिता रघुवीर व भाई हरीमोहन तथा चाचा रामप्रकाश ने बताया कि अनिल अविवाहित था। बताया कि गांव से अभी छह दिन पूर्व ही आया था। खदान में हेल्पर का काम करता था। चालक मौके से भाग निकला है जिसकी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद मौरंग खदान में खनन कार्य प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें