फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माती रोड पर बेकाबू ऑटो पलटी, सात सवारियां घायल

विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ऑटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में माती रोड पर बीएसएनएल एक्सचेंज के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा होते ही चालक कूद कर फरार हो गया। ऑटो में बैठी सात सवारियां घायल हो गई। गनीमत रही कि दूसरा वाहन नहीं टकराया और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

भोगनीपुर से अकबरपुर आ रहा ऑटो तेज रफ्तार होने की वजह से शुक्रवार दोपहर अकबरपुर में माती रोड पर बीएसएनएल एक्सचेंज के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार भोगनीपुर कस्बा के रहने वाले एक परिवार के जहीर हुसैन (55), सलीमन (60), महरोज बेगम(30), शहबाज (8), इजरान (5), इकराम(3), अकबरपुर के कामता(60) घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
जिला अस्पताल के डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सलीमन, जहीर हुसैन व कामता को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि ऑटो चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
कानपुर देहात। माती कचहरी गेट के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार रतवा, गजनेर के रहने वाले अधिवक्ता जय गोविंद (60) को वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चालक टक्कर मारने वाला वाहन लेकर फरार हो गया। साथी अधिवक्ताओं ने घायल जय गोविंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें