फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से मोपड सवार बैंड संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। थानाक्षेत्र के नटपुरवा गांव के सामने लोडर ने सामने से आई मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बैंड संचालक मोपेड सवार तिगाई के मजरा पुत्तीपुरवा निवासी नौरंग नाथ (55) की मौके पर मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद लोडर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुत्तीपुरवा गांव निवासी नौरंग गांव में बैंड चलाता था। शनिवार दोपहर मोपेड से बुकिंग में बैंड ले जाने के लिए पड़ोसी गांव नटपुरवा में किराये पर वाहन लेने जा रहे था। नटपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आए तेज रफ्तार लोडर ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होते ही चालक लोडर छोड़कर फरार हो गया। सिर में गंभीर चोटें आने से नौरंगनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों से मिली सूचना पर नौरंग का बेटा वीरेंद्र व अन्य परिजन पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि लोडर कब्जे में लिया गया है। चालक के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें