फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
अनित पाल का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात) रूरा मोड़ पर मंडी समिति के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। किसान की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि, उसकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। किसान हेलमेट लगाए था। पत्नी के साथ करवाचौथ के लिए दिबियापुर से जेवर खरीद घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रूरा क्षेत्र के अंबियापुर गांव निवासी किसान अनित पाल (30) पत्नी सीता के साथ बाइक से मंगलवार सुबह औरैया जिले के दिबियापुर करवाचौथ का गिफ्ट खरीदने गया था। जेवर खरीदकर शाम को दंपति घर लौट रहे थे। झींझक-रूरा रोड पर मंडी समिति के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक से दंपति सड़क पर गिर गए। दुर्घटना होने पर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को झींझक सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद अनित पाल को मृत घोषित कर दिया। सीता को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर सीएचसी पहुंची मृतक की मां विजय लक्ष्मी, पिता राजेंद्रपाल का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक की मां ने बताया कि तीन वर्षीय पौत्र रोहन पापा के बारे में पूछेगा तो क्या जवाब दूंगी। डॉक्टर जेपी सिंह ने बताया कि घायल की अस्पताल आने से पहले मौत हो चुकी थी। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें