फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से हाईमास्ट पोल टूटा, चार मोहल्लों की गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बे में अकबरपुर चौराहे पर गुरुवार की देररात बैक करते वक्त डीसीएम ने सड़क किनारे लगे हाईमास्ट पोल में जोरदार टक्कर मार दी। हाईमास्ट पोल टूटकर विद्युत तारों पर जा गिरा। इससे दो विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ। फाल्ट से अकबरपुर रोड समेत चार मोहल्लों की बिजली पूरी रात गुल रही। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार की देररात अकबरपुर की तरफ से आई डीसीएम को क्रासिंग रोड की तरफ लगे बैरीकेडिंग को देखकर चालक ने रोक लिया। चालक ने बैरीकेडिंग हटाकर डीसीएम निकालने की कोशिश की तो वहां तैनात ट्रैफिक सिपाही ने रोक दिया। इसके बाद डीसीएम बैक करते समय चौराहे पर नगर पंचायत के मार्ग प्रकाश के हाईमास्ट पोल से टकरा गई। जोरदार टक्कर लगते ही हाईमास्ट पोल टूटकर ओवरहेड एलटी लाइन के तारों पर जा गिरा। दो विद्युत विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं चिंगारी निकलने के साथ तार टूट गए। गनीमत रही कि रात होने से लोग बाहर नहीं थे, इससे बड़ा हादसा बच गया। वहीं, लाइन फाल्ट की वजह से बजरंग नगर, पालीवाल नगर, शिवाजी नगर व अकबरपुर रोड की बिजली गुल हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। एसडीओ ईश्वरचंद्र तिवारी ने कि डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। क्षतिग्रस्त पोल हटवाकर दो नए पोल लगाए जा रहे हैं। देरशाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें