फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को टक्कर मार पलटा ओवरलोड ऑटो, पांच घायल

विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ऑटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। कस्बे के हवासपुर गांव के पास गुरुवार को एक ओवरलोड ऑटो बच्ची को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक ही परिवार की तीन महिलाएं, एक युवक व ऑटो की टक्कर से बच्ची घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में एक महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुरा गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि बबीना में चचेरे भाई लज्जाराम की पत्नी रोहिणी की सांप के डसने से मौत हो गई थी। गुरुवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ऑटो बुक किया। भाई रामचंद्र, चचेरे भाई श्रीराम, शिवकुमार, चाची राजेश्वरी, रामदेवी, सावित्री, मां सियादुलारी के साथ ऑटो में बैठकर बबीना गांव जा रहे थे।
तभी हवासपुर गांव के पास गांव के कृपाशंकर की बेटी आकांक्षा सड़क पार कर रही थी। बच्ची को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे ऑटो में बैठी रामदेवी, राजेश्वरी, सियारानी, शिवकुमार व आकांक्षा घायल हो गई। घायलों को हवासपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने रामदेवी की हालत नाजुक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी संदलपुर महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें