फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली का शिकार करने गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछली का शिकार करने गए युवक की मौत
विज्ञापन

कुरारा। थानाक्षेत्र के मनकी गांव के पास यमुना नदी में मछली का शिकार करने आए जालौन निवासी युवक की अचानक तबियत खराब होने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से लोगों में किसी बीमारी को लेकर डर है। पड़ोसी जिला जालौन के कदौरा थानाक्षेत्र के अकौना गांव निवासी अरविंद निषाद (25) सोमवार को मनकी गांव में यमुना नदी में मछली का शिकार करने आए थे। ग्रामीणों के अनुसार उनकी अचानक तबियत बिगड़ जाने पर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों ने बताया जाल डालने के दौरान युवक का पैर गड्ढे में पड़ने से डूब गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष लालजी सरोज ने बताया युवक की गुमशुदगी थाना कदौरा में दर्ज है। पोस्टमार्टम में युवक के डूबने से मौत होना पाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें