फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरे बाइक सवार, ट्रक से कुचलकर दो की मौत

विज्ञापन
घटना स्थल पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर/पुखरायां (कानपुर देहात)। सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में शनिवार शाम मुगल रोड पर दो बाइकें टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। भोगनीपुर के ओर से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। मरने वालों में एक किसान और दूसरा ट्रक चालक है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं पुखरायां में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पांच जून को उसका तिलक और 15 जून को शादी थी।
विज्ञापन

जहांगीरपुर निवासी सुखवीर सिंह (38) बाइक से गांव की रेशमा को लेकर भोगनीपुर से घर लौट रहा था। इधर, शाहजहांपुर के प्रमोद उर्फ नेती (40) अपने साथी गांव के ही विशाल के साथ पंप पर डीजल लेने जा रहा था। दोनों की बाइकें पंप मोड़ पर टकरा गई। दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे सवार रेशमा व विशाल दूर जा गिरे। भोगनीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सुखवीर और प्रमोद को कुचल दिया। प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। सुखबीर को पुलिस ने राजपुर पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सुखबीर ट्रक चलाकर गुजर-बसर करता था।
प्रमोद किसान था। मृतक प्रमोद के पत्नी सुनीता और दो बेटे सौरभ (10) व आयुष (8) हैं। दरोगा चैनपाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिथरा रामपुर गांव निवासी नरेश सिंह ने बताया कि उसका बेटा राम लखन (21) शुक्रवार देर शाम बरौर थाना क्षेत्र के नेराकृपालपुर-टुटुई चांद रोड गांव के पास पैदल आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारता हुआ चला गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर मिली है। मां मीरा देवी और छोटे भाई कपिल का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें