फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलभ योजना के 2200 फ्लैट बनकर तैयार, रजिस्ट्री के बाद मिलेगा तुरंत कब्जा

Mon, 27 Feb 2017 11:53 PM IST
आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की शताब्दी नगर, पनकी में सुलभ आवास योजना के करीब 150 आवंटियों ने रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोजाना 10 से 15 आवंटियों की रजिस्ट्री की कार्यवाही की जा रही है। केडीए अफसरों की मानें तो 10-15 दिनों में रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करते ही फ्लैटों का कब्जा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


सुलभ आवास योजना के करीब 2200 फ्लैट बनकर तैयार हो गए हैं। केडीए ने इन आवंटियों को रजिस्ट्री कराने का नोटिस भेजा था। करीब छह माह से फ्लैटों का कब्जा देने की गुहार लगा रहे आवंटियों ने नोटिस मिलने के तुरंत बाद रजिस्ट्री की कार्यवाही की जानकारी के लिए केडीए पहुंचने लगे हैं।

केडीए के उप सचिव मयंक यादव ने बताया कि सुलभ आवास के आवंटियों ने रजिस्ट्री से पहले लगने वाले शुल्कों और स्टैंप की जानकारी करनी शुरू कर दी है। करीब 150 आवंटियों ने देय धनराशि जमा कर दी है। इनकी रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किस्तों के रूप में धनराशि जमा करने वाले पंजीकृत अनुबंध कराकर फ्लैट का कब्जा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें