कानपुरः लखनऊ से जबलपुर जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस के थर्ड एसी के कम कूलिंग करने पर यात्रियों ने दादानगर क्रॉसिंग के पास चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक दी। गार्ड और टीटीई से यात्रियों ने हाथापाई की। गार्ड का वॉकी-टॉकी छीन लिया। आरपीएफ ने यात्रियों को शांत कराया। बताया गया कि कूलिंग कम है। ट्रेन चलने पर बैट्री चार्ज होगी और एसी ठीक हो जाएगा।
दादा नगर क्रॉसिंग के पास चित्रकूट एक्सप्रेस के यात्रियों ने पौन घंटा हंगामा किया। थर्ड एसी के कम कूलिंग करने पर यात्रियों का पारा हाई था। गार्ड और टीटीई से हाथापाई की तो कंट्रोल को सूचना दी गई। आरपीएफ पहुंची और यात्रियों को शांत कराया। कहा सेंट्रल पर एसी ठीक करा दिया जाएगा लेकिन ठीक कराए बिना ट्रेन रवाना कर दी गई। वहीं श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने वाली तूफान एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर शाम 7:35 बजे आई।