फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पडरौना के लिए दौड़ेंगी एसी बसें, ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। परिवहन निगम ने कानपुर से पडरौना (कुशीनगर) के लिए वातानुकूलित बस सेवा शुरू की है। फिलहाल ट्रायल के तौर पर किदवईनगर डिपो की दो एसी बसें चलाई जा रही हैं। ये बसें झकरकटी बस अड्डे से रोजाना दोपहर दो बजे रवाना होंगी। यात्रियों की संख्या पर्याप्त रहने पर सेवा नियमित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अब तक इस रूट पर एक साधारण रोडवेज बस का संचालन हो रहा था। नई एसी बस सेवा शुरू होने से बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती समेत नौ जिलों के यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या की समीक्षा के बाद सेवा को नियमित करने का निर्णय लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें