इटावा। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक जीत पर एबीवीपी इटावा नगर के कार्यकर्ताओं ने कर्मक्षेत्र डिग्री कॉलेज में ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया। एबीवीपी पैनल के अध्यक्ष पद पर विजय हासिल करने वाले आर्यन मान, महामंत्री कुणाल चौधरी और संयुक्त मंत्री दीपिका झा को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए नगर मंत्री संस्कार गुप्ता ने कहा कि एबीवीपी चुनाव के समय ही नहीं बल्कि सालभर छात्रों के हित के लिए कार्य करता है। जिला संगठन मंत्री सोमू ने बताया की यह जीत एबीवीपी की ही नहीं संपूर्ण छात्र शक्ति की जीत है। इस मौके पर सुनील सेंगर, अमित सिकरवार, विजय, लकी, गोलू ठाकुर, हरी कृष्ण,अमन,कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)