23 नवंबर को लखनऊ में छात्र हुंकार रैली का एलान किया
एबीवीपी ने शिक्षा के स्तर को संवारने के लिए सिस्टम के खिलाफ आवाज बुलंद की है। संगठन के सदस्य रैली निकाल कर शिक्षा के गिरते स्तर को सुधार के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। संगठन ने सीएम को 27 सूत्रीय ज्ञापन भेज कर छात्र हित में समस्याओं का निदान करने की मांग की है।
अखिल भारतीय विद्यालय परिषद ने शिक्षा में सुधार के लिए 23 नवंबर को लखनऊ में छात्र हुंकार रैली का एलान किया है। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री ललित द्विवेदी व सहसंयोजक निशांत शुक्ला के नेतृत्व में छात्रों ने बाइक रैली और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से संगठन मौजूदा समय में श्क्षिा के गिर रहे स्तर के साथ ही खामियों का विरोध किया। सोमवार को उन्नाव में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को 27 सूत्रीय ज्ञापन दिया। इस दौरान देवांशु प्रताप सिंह, स्वेदश तिवारी, आशीष भट्ट, आर्यन चौरसिया, यश बाजपेई, गौतम सिंह भी शामिल रहे।
शिक्षा में बदलाव को एबीपीवी की प्रमुख मांगें
स्नातक में पचास फीसद तो परास्नातक में बीस फीसद सीटों में बढ़ोतरी। छात्रों की सहूलियत के लिए सायंकालीन कक्षाएं शुरू की जाएं। महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं। एससी,एसटी, ओबीसी तथा मेधावी छात्रों की स्कॉलर में बढ़ोतरी की जाए। शैक्षिक संस्थानों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां तत्काल की जाए। छात्रों को बस किराए में पचास फीसद की छूट दी जाए।