फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीएवी कॉलेज के सामने एबीवीपी और छात्रों का प्रदर्शन, एसीपी को जमीन पर गिराया...जमकर की अभद्रता

Thu, 09 Nov 2023 02:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और छात्रों के हंगामे के बीच पुलिस बैकफुट पर दिखी। छात्रों ने पुलिस को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। छात्र मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रिंसिपल ऑफिस तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
छात्रों और पुलिस के बीच झड़प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डीएवी कॉलेज के सामने एबीवीपी और छात्र प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। छात्रों ने पुलिस से जमकर अभद्रता की। इस बीच किसी ने एसीपी के साथ धक्का मुक्की की, जिस कारण वह बीच सड़क पर ही गिर गए।
विज्ञापन




इतना ही नहीं, एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और छात्रों के हंगामे के बीच पुलिस बैकफुट पर दिखी। छात्रों ने पुलिस को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। छात्र मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रिंसिपल ऑफिस तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस बीच पुलिस में लाठियां भी भांजी, जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें