फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-माया और डिंपल पर अभद्र टिप्पणी, भड़क उठे सपाई

Tue, 22 Jan 2019 06:04 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश, मायावती और डिंपल पर टिप्पणी से भड़के कार्यकर्ता
विज्ञापन
पूर्व सीएम अखिलेश यादव, मायावती, कन्नौज सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सपा नेता भड़क गए। सपाइयों ने आक्रोश जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


यूपी के कन्नौज जिले में तालग्राम क्षेत्र में सोमवार दोपहर तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर विवादित पोस्ट शेयर करने वाले और उसे शेयर करने वाले एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि मायावती, अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट की गई। इससे समाजवादी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

सपाइयों ने बताया कि अगर रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो पार्टी के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाने का घेराव किया जाएगा। थाना प्रभारी रामखिलाड़ी वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें