फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नर्सिंगहोम में डेढ़ करोड़ रुपये गबन के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 13 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन


- फरार आरोपी पर एसएसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम किया था घोषित
- ग्राहकों से पूरा भुगतान लेने के बाद कम रकम का फर्जी बिल बनाता था
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नर्सिंगहोम में डेढ़ करोड़ रुपये के गबने के मामले में फरार चल रहे कर्मचारी को पुलिस ने आंबेडकर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अस्पताल के निदेशक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित शिवम ग्लोबल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर अजय कुमार गुप्ता ने 24 मई को थाना पर तहरीर दी थी। उसमें बताया था कि अस्पताल की डिस्पेंसरी में कर्मचारी सतीश कुमार यादव 20 साल से काम कर रहा था। रोजाना वह कंप्यूटर में दवाइयों की बिक्री की इंट्री करके रकम भीखम सिंह को दे देता था।
विज्ञापन

23 अप्रैल को एक बिल की जांच में पता चला कि सतीश यादव ने फर्जी तरीके से 2210 रुपये का बिल बनाया। जबकि बिल का वास्तविक मूल्य 4350 रुपये था। इस के बाद पीछे के अनय बिल चेक किए गए तो उन सभी में हेरफेर पाया गया। यह पता चला कि सतीश कुमार ग्राहकों से पूरे रुपये लेता था, लेकिन फर्जी बिल बनाकर कैशियर को कम रुपये देता था।
विज्ञापन

इस तरह से आरोपी ने धोखाधड़ी व फर्जी बिल बनाकर डेढ़ करोड़ रुपयों का गबन कर लिया। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी पुलिस को आरोपी को तलाश कर रही थी। एसएसपी ने आरोपी के ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। बुधवार शाम आरोपी सतीश कुमार यादव निवासी चौहान कॉलोनी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी को आंबेडकर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें