फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माघ पूर्णिमा पर अन्नपूर्णा महालक्ष्मी का किया अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विकासनगर स्थित धूनी ध्यान केंद्र शकुंतला शक्ति पीठ में बुधवार को माघ पूर्णिमा पर्व पर अन्नपूर्णा महालक्ष्मी का अभिषेक किया गया। केंद्र संस्थापक डॉ. आचार्य अमरेश मिश्र के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में कई भक्तों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण दीक्षित ने भक्तों के साथ मिलकर पहले गणेश-गौरी, नवग्रह, ब्रह्मा, विष्णु, महेश आदि का पूजन किया। बाद में मां अन्नपूर्णा का गो दुग्ध, फलों के रस से अभिषेक किया और गुलाब, गेंदा, बेला, कमल, सरसों के पुष्पों से महाश्रृंगार किया। आचार्य अमरेश मिश्र ने बताया कि पूर्णिमाओं में श्रेष्ठ माघ पूर्णिमा इस वर्ष सिद्ध सौभाग्य योग में पड़ी है। बुधवार के कारण यह दुलर्भ योग बना है। इस योग में किसी भी नदी या सरोवर में स्नान करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें