फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बॉक्सिंग में अभय, गौरव और कार्तिक ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में सोमवार को अंतर महाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अंशु यादव ने किया। प्रतियोगिता में 65 से 70 किलो भार वर्ग में बीजेएम कॉलेज के अभय सरोहा ने स्वर्ण और सीएसजेएमयू के दिव्य मोदी ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन


70 से 75 किलो में विवि के गौरव बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता। 75 से 80 किलो भार वर्ग में टीआरएस कॉलेज के कार्तिक ने स्वर्ण, विवि के नितिन जायसवाल ने रजत पदक जीता।

निर्णायक मंडल में एसपी महेश्वरी, अरुण कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, संजीव दीक्षित, हसन रजा जैदी, संतोष त्यागी, मुकेश झा शामिल रहे। मौके पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार सिंह यादव, खेल सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा, डॉ. प्रभाकर पांडेय, डॉ. अभिषेक मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें