फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसका अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने तिगाई गांव से गिरफ्तार किया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी 21 फरवरी को लापता हो गई थी। पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। छानबीन के बाद पुलिस ने नई दिल्ली के विश्वकर्मा कालोनी, एमवी रोड के रहने वाले पवन शर्मा उर्फ सूरज को तिगाई गांव के समीप से सोमवार को गिरफ्तार किया। किशोरी को भी बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ श्यामजीत सिंह ने बताया कि किशोरी के रिश्तेदार नई दिल्ली में रहते हैं। किशोरी रिश्तेदार के यहां गई थी। पड़ोस में ही रहने वाले पवन शर्मा ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद किशोरी को गांव आकर 21 फरवरी को ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें