एसटीएफ द्वारा किसी को साथ ले जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर बोझ गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह से एजाज खान घर में नहीं है। इस संबध में उसकी पत्न रईसा बानो व उसके पिता वारिश अली कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
पत्नी बोली- काम से गए हैं बाहर
एजाज के बारे में पूछा गया, तो बताया कि काम के सिलसिले में बाहर गए हैं। इस प्रकरण के बाद यह माना जा रहा है कि मुख्तार अंसारी, उसके बेटे अब्बास अंसारी व निखत बानो प्रकरण से जुड़ा मामला है। वहीं पर चर्चा यह भी है कि एजाज खान प्रयागराज जिले के किसी गांव का निवासी है।
विधायक राजू पाल हत्याकांड में भी हो सकता है शामिल
हाल ही में प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या मामले में यहां से कुछ कनेक्शन है। हालांकि इस संबध में किसी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि हर तरह से जांच हो रही है। सभी संदिग्धों से पूछताछ जरूर की जाएगी।
कौन है एजाज उर्फ चांद बाबू
विधायक राजू पाल की 2005 में प्रयागराज में हत्या हुई थी। इसके बाद इसी साल के अंत में चांद बाबू उर्फ एजाज खान बरगढ़ क्षेत्र के अतकडिया पुरवा में आकर रहने लगा था। वह बकरी पालन कर एक झोपडी बनाकर रहता था। इस पुरवा की बस्ती में लगभग 40 परिवार रहते हैं इसमें मुस्लिम बहुतायत हैं।
अब्बास-अतीक से हो सकता है कनेक्शन
इससे इसे आश्रय मिला। कुछ साल बाद यहीं की निवासी रईसा बानो से उसने शादी कर ली। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर की है कि इसका मुख्तार अब्बास या अतीक अहमद गैंग से कोई कनेक्शन हो सकता है। इधर तीन साल के अंदर उसने पुरवा में एक बहुत बड़ा व शानदार घर बनवाया है।
स्कार्पियो और सफारी दो चार पहिया वाहन व दो एनरॉयड मोबाइल हैं। पूछने पर बताता है कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करता है। इसी से रुपया कमाकर सब खरीदा और बनवाया है। फिलहाल वह पुरवा में नहीं है। इससे कई अटकलें चल रहीं हैं।