फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abbas Ansari-Ateeq Ahmed: बरगढ़ के अतकडिया पहुंची एसटीएफ, 24 घंटे से लापता है एजाज खान, क्या है इसका कनेक्शन ?

Wed, 01 Mar 2023 12:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

निखत बानो व अब्बास अंसारी से लेकर अतीक अहमद गैंग से जुड़े मामले की जांच करने एसटीएफ बरगढ़ पहुंची है। यहां चांद बाबू उर्फ एजाज खान के घर पर दबिश दी गई ह। बताया जा रहा है कि राजू पाल हत्याकांड से इसका कनेक्शन है।
विज्ञापन
जेल गेट के पास मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के बोझ गांव से एसटीएफ ने एक युवक को उठाया है। इसे निखत बानो और अब्बास अंसारी से लेकर अतीक अहमद गैंग से जुडा मामला बताया जा रहा है। इसे लेकर पूरे जिले में फिर से सरगर्मी बढ़ गई है।

विज्ञापन

बरगढ़ थाना क्षेत्र के बोझ ग्राम पंचायत अंतर्गत अतकडिया पुरवा निवासी चांद बाबू उर्फ एजाज खान व उसकी पत्नी रईसा बानो के घर रविवार की रात को एसटीएफ की टीम पहुंची। संदेह के आधार पर थाना पुलिस की मदद से दोनों को थाने बुलाकर पूछताछ की है।
इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार देर रात को फिर एसटीएफ टीम ने एजाज खान को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी योगेश तिवारी का कहना है कि पूरा मामला बेहद संगीन है। संदेह होने पर सभी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

एसटीएफ द्वारा किसी को साथ ले जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर बोझ गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह से एजाज खान घर में नहीं है। इस संबध में उसकी पत्न रईसा बानो व उसके पिता वारिश अली कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

पत्नी बोली- काम से गए हैं बाहर
एजाज के बारे में पूछा गया, तो बताया कि काम के सिलसिले में बाहर गए हैं। इस प्रकरण के बाद यह माना जा रहा है कि मुख्तार अंसारी, उसके बेटे अब्बास अंसारी व निखत बानो प्रकरण से जुड़ा मामला है। वहीं पर चर्चा यह भी है कि एजाज खान प्रयागराज जिले के किसी गांव का निवासी है।

विधायक राजू पाल हत्याकांड में भी हो सकता है शामिल
हाल ही में प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या मामले में यहां से कुछ कनेक्शन है। हालांकि इस संबध में किसी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि हर तरह से जांच हो रही है। सभी संदिग्धों से पूछताछ जरूर की जाएगी।

कौन है एजाज उर्फ चांद बाबू
विधायक राजू पाल की 2005 में प्रयागराज में हत्या हुई थी। इसके बाद इसी साल के अंत में चांद बाबू उर्फ एजाज खान बरगढ़ क्षेत्र के अतकडिया पुरवा में आकर रहने लगा था। वह बकरी पालन कर एक झोपडी बनाकर रहता था। इस पुरवा की बस्ती में लगभग 40 परिवार रहते हैं इसमें मुस्लिम बहुतायत हैं।

अब्बास-अतीक से हो सकता है कनेक्शन
इससे इसे आश्रय मिला। कुछ साल बाद यहीं की निवासी रईसा बानो से उसने शादी कर ली। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर की है कि इसका मुख्तार अब्बास या अतीक अहमद गैंग से कोई कनेक्शन हो सकता है। इधर तीन साल के अंदर उसने पुरवा में एक बहुत बड़ा व शानदार घर बनवाया है।
विज्ञापन

स्कार्पियो और सफारी दो चार पहिया वाहन व दो एनरॉयड मोबाइल हैं। पूछने पर बताता है कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करता है। इसी से रुपया कमाकर सब खरीदा और बनवाया है। फिलहाल वह पुरवा में नहीं है। इससे कई अटकलें चल रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें