फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम हैं सुपर स्टार’ रियलिटी शो में जलवा बिखेरेंगी कानपुर की आराध्या

Tue, 15 Jan 2019 02:22 PM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रियलिटी शो में कानपुर की पांच वर्षीय आराध्या अपना जलवा दिखाएंगी
विज्ञापन
 ई-24 टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले ‘हम हैं सुपर स्टार’ के रियलिटी शो में कानपुर की पांच वर्षीय आराध्या अपना जलवा दिखाएंगी। दिल्ली में 10 जनवरी को हुए मेगा ऑडिशन में अपना हुनर दिखाकर जजेस का दिल जीतने वाली आराध्या का चयन फरवरी माह में मुंबई में होने वाली रियलिटी शो के लिए हुआ है। इसमें करीब 400 प्रतिभागी बच्चे शामिल थे। अपनी मधुर आवाज व ठुमकों से शहरवासियों के बीच छाई आराध्या को टीवी शो में देखने के लिए उसके परिजन ही नहीं, बल्कि कानपुर का हर व्यक्ति बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


बर्रा-2 मनोहर नगर निवासी एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव) प्रमोद शर्मा की पांच वर्षीय बेटी आराध्या को बचपन से ही डांस का शौक था। मां अनीता शर्मा ने बताया कि बचपन में आराध्या घर में टीवी देखकर डांस करती थी। बेटी की लगन देख आठ माह पूर्व उसे डांस मास्टर सर्वेश सर के पास भेजा। मात्र आठ माह पूर्व शुरू हुआ आराध्या का यह सफर अब रियलिटी शो तक पहुंच गया है। रियलिटी शो में आराध्या अपनी अदाओं से जजों, फिल्म अभिनेत्री आयशा टाकिया, अभिनेता तुषार कपूर व सुधा चंद्रन का भी दिल जीतने को तैयार हैं। अनीता ने बेटी की इस उपलब्धि का श्रेय उसके डांस मास्टर को देते हुए कहा कि सर्वेश सर ने बेटी के साथ मेहनत कर उसे इस स्तर तक पहुंचाया है। आराध्या ने सबसे पहले 2016 में कानपुर विश्वविद्यालय में आयोजित एक वर्कशॉप में हिस्सा लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन


ये हैं उपलब्धियां
2016 में कानपुर विश्वविद्यालय में हुई वर्कशॉप में दूसरा स्थान।
2018 नवंबर में लाजपत भवन में हुए डांस कानपुर डांस में तीसरा स्थान।
2018 दिसंबर में उन्नाव में हुई ‘सफर’ वर्कशॉप में पहला स्थान।
2018 दिसंबर में उन्नाव में हुई ‘टैलेंट का महासंग्राम’ वर्कशॉप में पहला स्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें