महेवा। संकल्प अभियान चलो गांव की ओर के तहत अतिक्रमण की शिकायतों का एक माह बाद भी निस्तारण नहीं हो सका। जिलाधिकारी और नोडल अफसर (तहसीलदार) भरथना ने भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
प्राथमिक स्कूल में लगे कैंप में गांव के विनोद कुमार ने पुराने चौराहे से बिजली घर तक दोनों ओर फुटपाथों पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। पीडब्ल्यूडी के मानक अनुसार मध्य सड़क से दोनों ओर 40 फीट जगह है। लेकिन लोगों ने सड़क तक पक्के निर्माण करा लिए है। जिससे सड़क के दोनों ओर फुटपाथ ही खत्म हो गए। जिससे अक्सर दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। वहीं दुकानदार सड़क के किनारे तक सामान लगाकर अतिक्रमण और बढ़ा देते हैं। जिससे खरीदारों को मजबूरी में अपने वाहन भी सड़क पर खड़े करने पड़ते है ।
तहसीलदार भरथना गजराज सिंह यादव ने बताया कि शीघ्र ही पुलिस फोर्स और पीडब्ल्यूडी के कर्मियों के साथ मिलकर नापजोख कराके अभियान चलाया जाएगा ।